नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसले के बावजूद इस मसले पर आर-पार लड़ाई की बार-बार चेतावनी देने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि फिलहाल किसान आंदोलन वापस नहीं होगा। किसान उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा।
इसके साथ ही टिकैत ने कहा सरकार अब एमएसपी के साथ-साथ किसानों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे। गौरतलब है कि कोरोना काल में राष्ट्र के नाम अपने 11वें संबोधन में पीएम मोदी ने किसानों के आगे झुकते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है।
