महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मुंबई NCB ने छापामारी करने के बाद अब MP में छापेमारी की कार्रवाई की है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में रेड की है। मुंबई NCB के अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की जानकारी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मुंबई NCB ने छापामारी की। NCB ने छापेमारी में एक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। नांदेड़, जालना और औरंगाबाद जिलों में सोमवार की रात से शुरू हुई छापेमारी में अब तक कुल सौ किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। वहीं, इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। NCB मुंबई ने कामथा, नांदेड़ में एक ऑपरेशन को अंजाम दिया और कुल 111 किलोग्राम पॉपी स्ट्रॉ, 1.4 किलोग्राम अफीम, 1.55 लाख रुपए नकद के साथ-साथ पॉपी स्ट्रॉ ​​पीसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 2 मशीनों, और नोट गिनने की मशीन भी जब्त की।

  जानकारी के मुताबिक NCB मुंबई की ये रेड कल यानी सोमवार को शुरू हुई थी और ये सोमवार को भी जारी है। इस बड़े ऑपरेशन के तहत एनसीबी ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ तो किया ही है, साथ ही तीन लोगों की गिरफ्तारी भी इस दौरान की गई है। इससे पहले मुंबई के जलगांव जिले में एरंडोल के पास मुंबई एनसीबी की टीम ने 1500 किलोग्राम गांजा जब्त करने के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में ली थी। छानबीन में पता चला था कि यह गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लाया जा रहा था। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि इस खेप को कहां पहुंचाया जा रहा था। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि इस गिरोह में कौन लोग शामिल हैं और इसका तार कहां से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *