लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की पहली सूची को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया है।

योगी ने रविवार का अपनी प्रतिक्रिया में कहा भाजपा की पहली लिस्ट सामाजिक न्याय की प्रतीक है। भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक करती हुई दिखाई देती है।” गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार को पहले दो चरण के चुनाव पाली 105 विधानसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची दिल्ली में जारी की थी।\सूची में इन उम्मीवारों क अलावा योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल किया गया है।

इसमें योगी को गोरखपुर शहर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सपा की सूची में कैराना और मुजफ्फरनगर के दंगाईयों को टिकट दिया गया है। योगी ने कहा कि पेशेवर अपराधियों को सत्ता में लाकर, सत्ता को शोषण का जरिया बनाना ही सपा का सामाजिक न्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सूची से यह बात साफ तौर पर झलकती है।