प्रियंका चोपड़ा एक बहुत ही बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं और उन्होंने इस बात को कई बार प्रूफ भी किया है। इसके साथ ही वो न केवल एक अच्छी ऐक्ट्रेस हैं बल्कि प्रियंका बहुत उम्दा गाती भी हैं। इस बात को उन्होंने भरी भीड़ में सबके सामने साबित किया था। प्रियंका चोपड़ा एक मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं और साथ ही कुछ गाने भी गाए हैं। लेकिन क्या प्रियंका सच में अच्छा गाती हैं? इस बात का खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ जब अचानक एक फैन ने उनसे गाना गाने के लिए कहा।
जब फैन ने प्रियंका चोपड़ा को गाने के लिए कहा
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर जगह हाथ आजमाया है। एक्टिंग में एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं है लेकिन आपको यह भी पता होगा कि प्रियंका ने कुछ गाने भी गाए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपना सफर शुरू कर रही थीं, तब उन्होंने अपने गाने रिकॉर्ड किए थे। इन दिनों इंटरनेट पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐक्ट्रेस को अचानक गाना गाना पड़ा।