ग्वालियर. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले की जिला पंचायत के सभी 13 वार्डों के परिणाम शुक्रवार 15 जुलाई को घोषित किए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने वार्डवार सारणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए । साथ ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। जो प्रत्याशी प्रमाण-पत्र लेने नहीं आ सके हैं वे जिला पंचायत से अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक -1 से श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह विजयी रही हैं। वार्ड-2 से श्रीमती माया भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, वार्ड-3 से श्रीमती दुर्गेश कुँबर सिंह, वार्ड-4 से श्रीमती पिंकी शिवराज यादव, वार्ड-5 से श्रीमती आशा भूरी जसवंत सिंह झाला, वार्ड-6 से श्रीमती मंदे बाई, वार्ड-7 से श्रीमती नेहा परिहार, वार्ड-8 से श्री आजाद सूर्यभान सिंह रावत, वार्ड-9 से श्रीमती मंजू खटीक, वार्ड-10 से श्रीमती अंजू आलोक शर्मा, वार्ड-11 से श्री जितेन्द्र सिंह रावत (ईंटमा), वार्ड-12 से श्री केशव सिंह बघेल एवं वार्ड-13 से श्री अनूप सिंह कुशवाह अमरौल ने विजय हासिल की है। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी, अपर जिला दण्डाधिकारी श्री इच्छित गढ़पाले व श्री एच बी शर्मा, एसडीएम मुरार श्री अशोक चौहान एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिला पंचायत : वार्डवार विजयी प्रत्याशी एवं निकटतम प्रतिद्वंदी
वार्ड क्र. | विजयी प्रत्याशी | प्राप्त मत | निकटतम प्रतिद्वंदी | प्राप्त मत |
1 | प्रियंका सतेन्द्र सिंह | 4033 | गोमती देव सिंह कुशवाह | 3503 |
2 | माया भूपेन्द्र सिंह गुर्जर | 10478 | प्रीती हरेन्द्र सिंह यादव | 5773 |
3 | दुर्गेश कुँबर सिंह | 3722 | रमा नीरज खटीक | 3096 |
4 | पिंकी शिवराज यादव | 6514 | नारायणी सुरेश बघेल | 4217 |
5 | आशा भूरी जसवंत सिंह झाला | 5669 | मंजेश सुरेन्द्र सिंह गुर्जर | 4074 |
6 | मंदे बाई | 6628 | अंजली मनोज आदिवासी | 5277 |
7 | नेहा परिहार | 8413 | आशादेवी कप्तानसिंह सहसारी | 5205 |
8 | आजाद सूर्यभान सिंह रावत | 12080 | राधाचरण लल्ला गुर्जर | 5093 |
9 | मंजू राजू खटीक | 9693 | मीराबाई मेहरबान सिंह | 5264 |
10 | अंजू आलोक शर्मा | 8175 | मुन्नी देवी | 6432 |
11 | जितेन्द्र सिंह रावत (ईंटमा) | 7272 | हेमन्त सिंह रावत ईंटमा | 5675 |
12 | केशव सिंह बघेल | 9713 | दौलत सिंह कुशवाह | 6644 |
13 | अनूप सिंह कुशवाह अमरौल | 7547 | आशीष कमरिया | 5147 |