सिवनी: मध्य प्रदेश सरकार के सख्त रवैये के बाद भी प्रदेश में नाबालिगों से छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसा ही एक मामला बरघाट में विगत दिनों सामने आया. जिसके बाद पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है.

दरअसल सिवनी जिले की बरघाटमें विगत दिनों एक मामला सामने आया था. जिसमें जब ग्राम सालेह स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद साइकिल से बहमोडी अपने घर लौट रही 13 वर्ष की नाबालिग के साथ 35 वर्षीय सत्तार खान ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ कर बरघाट पुलिस को सौंप दिया था.

बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये देने और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई. बीते दिवस हुई दुष्कर्म की घटना से सामाजिक लोगों में आक्रोश है और आज बजरंग दल द्वारा बरघाट बंद का आह्वान भी किया गया है.पूरे घटनाक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने आरोपी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है.