भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में मासूम बालक आर्यन शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन शर्मा के स्कूल पर आज जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। दो मंजिला स्कूल को भिण्ड जिला प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया।
भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के चंदनपुरा के पास श्रीराम नगर में रहने वाले मासूम बालक आर्यन शर्मा की हत्या पिछले दिनों स्कूल संचालक पवन शर्मा ने की थी। आरोपी पवन शर्मा, बालक आर्यन को स्कूल के अंदर ले गया और फिरौती मांगने के लिए उसे स्कूल में बंधक बनाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड का खुलासा 9 नवंबर को बालक का शव स्कूल के पास एक खेत में बोरी के अंदर मिलने के बाद हुआ था। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी स्कूल संचालक पवन शर्मा ,उसके साले दीपू बौहरे, शैलू बौहरे, साले के दोस्त मधूर कटारे, रिश्तेदार विश्राम शर्मा और धीरज कांकर को सहयोगी के तौर पर आरोपी बनाया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपियों को पकडकर पहले ही को जेल भेज दिया। वहीं हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन शर्मा के स्कूल को अवैध घोषित कर नोटिस दिया था। इस मामले में आज भिण्ड जिला प्रशासन ने स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाते हुए जमींदोज कर दिया।
