ग्वालियर। कोविड-19 वायरस ओमिक्रान BF7 के वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे मरीजों से पूरे विश्व में चिंता बढ़ रही है। इसी को देखते हुये भारत सरकार ने विभिन्न दिशा निर्देश जारी किये हैं। इन दिशा निर्देशों के तहत ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है।

आज जारी एडवायजरी के तहत भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करना होगा। उन्होंने लोगों से अपेक्षा की है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाइजर का उपयोग करें। विस्तृत एडवायजरी संलग्न है।
