DSC_0008-20170211185312ग्वालियर। खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेल हमारे जीवन में प्रेरणा जगाते है और किसी भी काम को शत-प्रतिशत करने या लक्ष्य को पाने के लिए जूनून पैदा करते है। यह बात आज आईटीएम ग्लोबल स्कूल की सालाना स्पोट्र्स मीट में एडीशनल एसपी.(अजाक) वीरेन्द्र जैन ने कही। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम अवार्ड विजेता टेनिस खिलाड़ी अनुराग ठाकुर उपस्थित थे।
जैन ने स्पोट्र्स मीट में उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों की वास्तव में हमारे जीवन में बहुत जरूरत है। खेल जीवन में सीखने की ललक पैदा करते हैं और स्वस्थ शरीर के लिए भी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनुराग ठाकुर ने भी खेलों का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि खेलों में अपार संभावनाएं हैं। युवा खेलों में अपना करियर बना सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य अजय लाल ने विद्यालय की सालभर की खेल गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। स्पोट्र्स मीट की शुरुआत स्कूल के विभिन्न हाउसेस के बच्चों के मार्च पास्ट से हुई। स्कूल के बच्चों ने 50 मीटर से लेकर चार सौ मीटर तक की दौड़, रिले दौड़, मिक्स्ड रिले दौड़ में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए फन सेशंस का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *