Small रेड ड्रेस में Diamond की तरह चमक रही अजय देवगन की बेटी, खूबसूरती में देती है Sara और Janhvi को टक्कर, देखे तस्वीरें। इस रविवार को न्यासा को दोस्तों के साथ घूमते देखा गया। इस दौरान न्यासा के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल और ओरी भी नजर आए। अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें न्यासा पैपराजी को हाय करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वो गाड़ी में जाकर अपने दोस्तों के साथ बैठ जाती हैं और मोबाइल चलाने लगती हैं।

रेड ड्रेस में रेड डायमंड लग रही है न्यासा
न्यासा ने इस दौरान रेड शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। वहीं महिका ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। न्यासा के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘न्यासा बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘वो नैचुरली बहुत सुंदर हैं। उनके फीचर्स अच्छे हैं।’ वहीं कुछ कहने लगे कि हम चाहते हैं कि वो जल्द एक्टिंग फील्ड में आए। न्यासा फ़िलहाल लाइमलाइट से काफी दूर पढाई कर रही है, वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है।
न्यासा लाइम लाइट से काफी दूर रहती है
न्यासा इस समय स्विटजरलैंड से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई पढ़ रही हैं। इससे पहले वो सिंगापुर में पढ़ाई कर रही थीं। न्यासा को चकाचौंध में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। न्यासा का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है और वो वहां बस चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है साथ ही उनके बहुत कम फ्रेंड्स है, उन्हें ज्यादा लाइमलाइट पसंद नहीं है।
बॉलीवुड में काम करने का कोई इरादा नहीं है न्यासा का
कुछ दिनों पहले काजोल से उनकी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि अभी उनकी बेटी का सारा फोकस पढ़ाई पर है। फिल्मों में आने का उसका कोई इरादा नहीं है। साथ ही काजोल ने ये भी कहा था कि अगर न्यासा फिल्मों में आती है, तो उसे काफी सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। न्यासा का ध्यान फ़िलहाल उनकी पढाई पर है अभी तक पापा अजय और मम्मी काजोल ने उनकी बॉलीवुड में एंट्री को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही है जिसकी वजह से ऐसा कुछ कह पाना मुश्किल होगा।