मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आज यानी 12 मार्च की सुबह उनकी मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है. मुंबई के वर्ली में करीब 3-4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल थी.