मुरैना । मुरैना के सबलगढ़ तहसील के ग्राम राधेन राडी के पास चंबल नदी के घाट पर आज भी प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। आज सुबह एक महिला अमोला बाई का शव रेस्क्यू के दौरान मिला। वहीं शाम तक दो महिलाओं के शव मिल चुके है ।
शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के ग्राम चिलावद के कुशवाह समाज के सत्रह व्यक्ति गत चौदह मार्च को मां कैलादेवी की यात्रा पर पैदल निकले थे । उनमें महिला पुरुष एवं बच्चे भी साथ थे । अभी यह सभी यात्री 18 मार्च को सबलगढ़ तहसील के ग्राम राधेन राड़ी चंबल नदी के घाट पर लगभग सुबह नौ बजे पहुंचे और पैदल ही नदी पार कर रहे थे । अचानक मगरमच्छ के हमले से घबराये सभी श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए वही आस पास खेतों मे काम कर रहे और पशु चरा रहे ग्रामीणों को इनकी चीख पुकार सुनाई दी, तो उन्होंने दौडक़र नदी में छलांग लगाकर दस लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया और सात लोग लापता हो गए उन्हें खोजने के लिए करौली प्रशासन एवम सबलगढ़ का प्रशासन मौके पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम एवम एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों राजू बाथम की टीम भी सर्चिंग में लगाई गई घटना के दिन शाम तक दो शव चंबल नदी से निकाले गए जिसमें देवकीनंदन कुशवाह एक महिला कल्लू बाई के शव मिले । इसके बाद रात्रि भर रेस्क्यू किया सुबह एक महिला अमोला का शव मिला और शाम को दो महिला जिसका नाम रश्मि कुशवाह एवम रुक्मिणी कुशवाह का शव और मिले है अभी भी दो यात्री लवकुश बृजमोहन अभी तक लापता है आज प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ,एसडीएम मेघा तिवारी एस डी ओ पी गुरुबचन सिंह नायब तहसीलदार प्रदीप कैन थाना प्रभारी टेटरा धर्मेंद्र मालवीय ,रामपुर थाना प्रभारी पवन भदोरिया कैलारस एसआई पटवारी सरपंच सचिव मौके पर मौजूद रहे वही बरोठा घाट पर तहसीलदार कल्पना शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रही
आज दोपहर क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र सिंह जादौन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत कांग्रेस पीसीसी प्रतिनिधि जगदीश बंसल जिला पंचायत सदस्य रामदयाल रावत पवन राठौर भी मौके पर पहुंचे।
