भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी, यूट्यूब क्वीन, स्टनिंग सिंगर व एक्टर अक्षरा सिंह ड्रीम क्रूज सिंगापुर पर परफ़ॉर्म करेंगी. यह कार्यक्रम सोमवार को एक कंपनी के डीलर्स मीट में एक क्रूज पर आयोजित होगा. यह क्रूज सिंगापुर से मलेशिया तक का सफर तय करता है. इसमें 33 सौ 52 पैसेंजर तक सफर करते हैं. इस क्रूज पर परफ़ॉर्म करने वाली अक्षरा सिंह पहली भोजपुरी कलाकार होंगी. उनसे पहले यहां बॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा और दिलेर मेहंदी भी परफ़ॉर्म कर चुके हैं. अब अक्षरा सिंह भी इस मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती नजर आएंगी.
यह जानकारी अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के हवाले से दी. उन्होंने बताया कि अक्षरा के लिए यह शानदार मौका है. अक्षरा इंडस्ट्री की पहली ऐसी फ़ीमेल कलाकार बन गई हैं, जिनकी ख्याति भोजपुरी से निकल कर अब वर्ल्ड वाइड हो रही है. इसी क्रम में अक्षरा सिंह के लिए यह क्रूज परफॉर्मेंस भी है. यह भोजपुरी और बिहार के लिए गर्व की बात है कि जिस मंच पर प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज अभिनेत्री को परफ़ॉर्म कर चुकी हैं, वहां भोजपुरी इंडस्ट्री से पहली बार किसी एक्ट्रेस को बुलाया गया और वो हैं अक्षरा सिंह.
उल्लेखनीय है कि अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. फिल्म से लेकर अलबम तक, स्टेज शोज से लेकर सोशल मीडिया तक अक्षरा के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी गायकी और अभिनय के दीवाने हैं. अब उनकी डिमांड कारपोरेट जगत में भी बढ़ रही है. यह अक्षरा सिंह के लगातार निखरती प्रतिभा और मेहनत से संभव हो सका है. हालांकि उनको लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी भी होती है, लेकिन अक्षरा का फोकस इन दिनों सिर्फ अपने काम पर ही रहता है. यही वजह है कि वे अपने शेड्यूल में बिजी रहती हैं और इसी बिजी शेड्यूल में आज वे ड्रीम क्रूज पर परफ़ॉर्म करने सिंगापुर में हैं.
