राजगढ़, श्याम सुदामा मित्रमंडल के तत्वावधान में ब्यावरा शहर के एसी.गार्डन में बुधवार , 22 मार्च को शाम 7 बजे से तृतीय फाग महोत्सव एवं श्याम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. भजन संध्या में बिहार- पटना की प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा, लखनऊ के भजन गायक आशीष चंद्रवंशी और ब्यावरा की भजन गायिका पूजा प्रजापति के द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जाएगी.
श्याम सुदामा मित्र मंडल के विशाल अग्रवाल और दीपक सोनी ने सोमवार को बताया कि तृतीय फाग महोत्सव को लेकर सुबह 9 बजे मां वैष्णोदेवी मंदिर से बाबा खाटू श्याम की चल झांकी के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला, जिसमें बड़ी तादाद में श्याम भक्त शामिल रहेंगे. तृतीय फाग महोत्सव एवं श्याम कीर्तन को लेकर विदिशा से बाबा खाटू श्याम का दरबार ब्यावरा पहुंचेगा, जिनका कलकत्ता के फूलों से श्रृंगार किया जाएगा. मंडल के सदस्यों ने बताया कि राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर तरह ही कलकत्ता के फूलों से बाबा का दरबार सजाया जाएगा, जो फ्लाइट के माध्यम से लाए जाएंगे.
