ग्वालियर। भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के मध्य संचालित की जाने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झण्डी दिखाकर, शुभारम्भ किए जाने पर अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को पत्र प्रेषित कर, हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद व्यक्त किया है ।अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की 11वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का भोपाल-नई दिल्ली-भोपाल के मध्य संचालन होने एवं इस आधुनिक ट्रेन का ठहराव ग्वालियर में होने से निश्‍चित ही ग्वालियर अंचल के यात्रीगण लाभान्वित होंगे । साथ ही, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा । ग्वालियर से देश की राजधानी (नई दिल्ली) एवं प्रदेश की राजधानी (भोपाल) आवागमन में समय की काफी बचत होगी । पदाधिकारियों ने कहा है कि यह सुपर फास्ट ट्रेन, प्रदेश की समृद्धि में अवश्‍य ही सहायक सिद्ध होगी ।