श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में टी सीरिज के अंधेरी स्थित ऑफिस के बाहर देखी गई. इस दौरान पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे. श्रद्धा भी पैपराजी को देख कर रुक गई और बड़ी सी स्माइल के साथ पोज देने लगी श्रद्धा कपूर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों ने उनके नो मेकअप लुक की काफी प्रशंसा की है. आइए उनके इस लुक को देखते हैं.

श्रद्धा ने पिंक कलर का सिंपल सा सूट पहना हुआ है. उनका लुक इतना सिंपल है कि फोटोज़ सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. उन्होंने मेकअप नहीं किया है. पिंक कलर के कुर्ते में श्रद्धा ने नीचे लूज पजामा कैरी किया है. इसी के साथ छोटे की बिंदी भी वो लगाए हुए हैं और वह बाल खोले हैं.

प्यारी सी मुस्कान ने जीता सबका दिल

श्रद्धा के चेहरे की मुस्कान उनके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही है. पैपराजी को देखते ही वो रुक गई और फोटो क्लिक कराने लगी. बिना मेकअप के श्रद्धा की फोटो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है. उनके फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए. काम की बात करें तो अभी हाल ही में वह रणबीर कपूर के साथ वो तू झूठी मक्कार में नजर आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया. फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की है.