रतलाम, पुणे, महाराष्ट्र में 56वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न मंडलों के शूटर ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की ओर से मानसी सिंह शामिल हुई.

मानसी सिंह ने अलग-अलग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार मेडल प्राप्त किए जिसमें एक गोल्ड एवं तीन सिल्वर मेडल है.

मानसी सिंह रतलाम मंडल के इंदौर में कैरिज एंड वेगन विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं तथा इनकी नियुक्ति कुछ दिन पूर्व ही रेलवे में हुई थी. मानसी सिंह की इस उपलब्धि से रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे भी गौरवान्वित हुआ है.