बालिका वधू से फेमस हुई प्रत्यूषा बनर्जी टीवी पर काम करा करती थी फिलहाल 1 अप्रैल 2016 को खबर आईं कि उन्होंने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली. उनकी मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया गया. एक्ट्रेस के माता-पिता ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें कुछ समय तक जेल में रहना पड़ा. अब उन्होंने इसके बारे में खुलासा किया है.

प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड से कोई लेना देना नहीं

राहुल राय सिंह ने बताया कि उनका प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड से कोई लेना देना नहीं है. एक रात पहले दोनों ने पार्टी की. जब उनसे सवाल किया गया कि पार्टी के बाद ऐसा क्या हो गया जो प्रत्यूषा ने यह कदम उठाया तो राहुल ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने सुसाइड नहीं किया था.

राहुल का दावा

राहुल राज ने दावा किया कि

“मैं मानता ही नहीं हूं कि उन्होंने सुसाइड किया था. दरअसल, उस दिन प्रत्युषा मुझे डराने के लिए फांसी लगाने वाला वीडियो बना रही थी. वो अक्सर ऐसा करती रहती थी. उसी दौरान उसका पैर फिसला होगा या वह डिसबैलेंस हुई होगी, जिसकी वजह से ये घटना हुई.”

प्रत्युषा के माता-पिता राहुल राज को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं. राहुल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के उनके माता-पिता खिलाफ भड़काया है. उनकी पार्टी पर कब्जा किया और बहुत सारे अफेयर चलाए. तो वहीं राहुल ने बताया कि प्रत्युषा अपने माता-पिता के कर्जे से परेशान थी. वो प्रत्युषा को उनके माता-पिता के कर्ज चुकाने में सहायता करते थे. अधिकतर राहुल की प्रत्युषा की मां से बात होती थी. फिलहाल डेथ के बाद में सब बदल गया उल्टा वो उन पर ही आरोप लगाने लगे.