बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्‍म के मेकर्स ने सलमान की मूवी का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इसके पहले मेकर्स ने मोशन पोस्‍टर, और टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी इस मोशन पोस्‍टर को रिलीज किया था, जिसमें फिल्‍म के ट्रेलर को 10 अप्रैल को रिलीज होना बताया था। पोस्‍टर में सलमान अपने हाथ में चाकू लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि उस चाकू से खून की जगह लाल फूल की पंखुड़‍ियां उड़ती हुई दिखाई देती हैं। 

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने जताई नाराजगी

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है , उन्होंने लिखा है- ‘ये काफी मजाक उड़ाने वाला और हमारी साउथ इंडियन कल्चर का अपमान करने वाला है। ये लुंगी नहीं है, यह धोती है. एक क्लासिकल पहनावा है।

ये हैं अभिनय कर्त्ता

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में दिखेंगीं।

ये ईद में आने वाली सल्लू की तीसरी फिल्म
कुछ वक्‍त पहले ही फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान ने भी टीजर को शेयर किया था। यह फिल्म ईद पर (21 अप्रैल) को रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि सलमान खान इसके पहले फैंस को दो बार ईदी का तोहफा फिल्मों के रुप में दे चुकें हैं। जिसमें 20219 की भारत और 2021 की राधे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान कई और बड़ी फ‍िल्‍मों ने नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फ‍िल्‍म ‘टाइगर 3’ पर काम चल रहा है। हाल में खबर आई है कि सलमान और शाहरुख खान को लेकर एक फ‍िल्‍म टाइगर वर्सेज पठान बनाने की तैयारी चल रही है।