डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी स्थित हंस नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब नर्मदा नदी में महिला व उसकी मासूम बच्ची की लाश मिली। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। जहां पर लोगों की भीड़ एकत्र रही, मृतका की पहचान सेंट्रल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हरिप्रकाश की पत्नी किरण के रुप में की गई। पुलिस का कहना है कि किरन के पेट से मासूम बच्ची दुपट्टे से बंधी मिली है। वहीं घटना को लेकर चर्चा यही है कि महिला ने बच्ची को पेट से बांधा और नर्मदा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है।

पुलिस के अनुसार नर्मदा गंज निवासी हरिप्रकाश सेन्ट्रल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। पत्नी किरण अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को लेकर अचानक कहीं चली गई। किरण काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो पति हरिप्रकाश चितिंत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला. जिस पर कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को पत्नी व बेटी के लापता होने की खबर दी। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरु कर दी। एक महिला की लाश नर्मदा नदी में उतराते देखी गई। जिसके पेट में दुपट्टा से मासूम बच्ची बंधी रही. लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व बच्ची के शवों को निकलवाया। उस वक्त तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि एक दुपट्टा में किरण व उनकी 3 साल की मासूम बच्ची बंधी मिली है, जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किरण ने अपनी बेटी के साथ नर्मदा नदी में कूदकर जान दी है। हालांकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पति सहित अन्य परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही ह