ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ने आज अपना चुनावी वचनपत्र जारी किया। आप पार्टी ने अपने वचन पत्र में भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन , संपत्ति कर माफ , कमर्शियल टैक्स हाफ, हर घर को २०००० लीटर शुद्ध पेयजल मुफ्त , महिलाओं और छात्र-छात्राओं को निशुल्क शहरी बस सेवा , महिलाओं को पिंक टायलेट, नगर निगम क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे, निशुल्क वायफाई, आम आदमी योग क्लासेज, कालोनियों , बसों में मार्शल की तैनाती, आदि प्रमुख हैं।

इस मौके पर आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज ङ्क्षसह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर, महापौर प्रत्याशी डॉ. रूचि गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा , भानू परिहार , जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कराना, संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि निगम में यदि आप महापौर जीत कर आती हैं तो वह दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सारी सुविधाएं देगी।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता मदलाव चाहती है। ग्वालियर की जनता विकल्प चाहती है जो उसे आप में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस और भाजपा द्वारा आप को बी टीम कहे जाने के बारे में पूछे एक प्रश्र के उत्तर मेंं मुकेश गोयल ने बताया कि हम बी टीम नहीं है कांग्रेस और भाजपा ही बी टीम है। हम तो ए टीम हैं। ग्वालियर के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ कहे जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि अच्छे अच्छों के गढ टूट जाते हैं।