जबलपुर। जबलपुर की नई सरकार का फैसला आज हो जाएगा। नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला स्कूल में शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद म्टड के मतों की काउंटिंग होगी। काउंटिग 24 राउंड में होगी। दो राउंड की मतगणना हो चुकी है। दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वार्ड नंबर 31 राजीव गांधी वार्ड से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर आगे चल रहे हैं। उन्हें करीब 22 हजार 283 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के डाॅ. जितेंद्र जामदार को 17 हजार 94 वोट मिले हैं। इधर, वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी निशा राठौर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में भाजपा 6 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 4 वार्डों में बढ़त बनाई हैं। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है।