इंदौर । आनलाइन जहर भेजने के मामले में इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने दो लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली है। इनके नाम हैं सौरभ दत्‍त शर्मा और शंकर गाडके । शर्मा डिपो मैनेजर है ज‍बकि गाडगे कृषि भंडार संचालक है। छत्रीपुरा पुलिस ने इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर लोधी मोहल्ले के रहने वाले 18 वर्षीय आदित्य पुत्र रंजीत वर्मा की मौत के 19 दिन बाद जब पिता को बेटे की मौत का कारण पता चला था। पिता ने बेटे की सामग्री की जांच की तो पता चला था कि उसने अमेजन से आनलाइन 10 ग्राम जहर बुक किया था। 30 जुलाई को जहर खाने के बाद उसे स्वजन ने चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था। अमेजन की रसीद मिलने के बाद पिता ने छत्रीपुरा थाना पुलिस को अमेजन कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी। पिता का कहना था कि अमेजन कंपनी बेटे की मौत का कारण है। वह आनलाइन जहर बेच रही है। यदि वह घर पर डिलेवरी नहीं करती तो बेटे की मौत नहीं होती।

टीआइ पवन सिंघल ने बताया था कि आदित्य ने 30 जुलाई को आत्महत्या की थी। पिता ने 18 अगस्त को कंपनी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया । इसमें उन्होंने बताया था कि बेटे ने 22 जुलाई को अमेजन से आनलाइन जहर बुक किया था। कंपनी ने 27 जुलाई को जहर घर भेज दिया। 29 को उसने जहर खाया और उसकी मौत हो गई। कंपनी के खिलाफ शिकायत आने के बाद स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर से पूछा गया कि वे घर पर जहर भेज सकते हैं या नहीं। साथ ही जहर भेजने वाली एजेंसी के बारे में पता लगाया गया। पिता ने जहर बुक करने की रसीद व मोबाइल के स्क्रीन शार्ट भी दिए थे। इसके आधार पर जांच की गई।