इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में मेन रोड पर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवतियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 11 बजे मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मानसी (17) और पूर्णिमा (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा विक्की घायल है। हादसे के बाद डंपर तेज रफ्तार में भाग निकला।
