भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का कहर अब कई शहरों में दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में स्थिति चिंताजनक है एवं छह जिलों में कोरोनावायरस खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में 575 नागरिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं एवं 10 लोगों की महामारी के कारण मौत हो गई। 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 13 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22261 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 248 रिजेक्ट हो गए। 21686 सैंपल नेगेटिव लेकिन 575 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 18207 हो गई है। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 10 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई। मरने वालों की कुल संख्या 663 हो गई है। 332 नागरिक कोरोनावायरस से जंग जीत कर वापस सामान्य जीवन में लौट गए हैं। इसी के साथ कुल स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 13208 हो गई है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में 4336 नागरिक महामारी से पीड़ित है।

मुख्यमंत्री सहित सरकार के ज्यादातर लोग गुटबाजी और चुनावी राजनीति में व्यस्त हैं परंतु मध्य प्रदेश की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।  इंदौर में एक्टिव केस की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई। इसे सिचुएशन का आउट ऑफ कंट्रोल कहां जाना चाहिए।  मध्य प्रदेश के 6 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 100 से ज्यादा है। इस लिस्ट में शिवपुरी जैसे छोटे से जिले का नाम भी है। जहां कम्युनिटी स्प्रेड की संभावनाएं सबसे ज्यादा है।  मुरैना की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। पिछले 3 दिन की रिपोर्ट देखकर लगता है कि मुरैना की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।  सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 40 जिलों में संक्रमण बढ़ता हुआ पाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *