भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का कहर बरपाना लगातार जारी है। दिन प्रतिदिन कोरोना पीडितों की बढती संख्या से सभी दहशत में है। झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह, डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गुप्ता और एडिशनल एसपी सहित 22 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। भोपाल में सीएसपी अनिल त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती सीमा त्रिपाठी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्यु हो गई।

इंदौर के बाजार में कोरोनावायरस के मरीजों को लगने वाला इंजेक्शन पहले ही खत्म हो चुका है। अब ऑक्सीजन भी खत्म होने वाली है। सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी अब हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। हालत यह है कि शहर के कई निजी अस्पतालों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि अपने मरीज को जहां ले जाना है ले जाओ। आक्सीजन किसी भी समय खत्म हो सकती है। हमारे यहां इंतजाम नहीं है। मरीज को कुछ हुआ तो हमारी जिम्मेदारी नहीं। जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद हालात काबू नहीं हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *