मुंबई । प्रियंका चोपड़ा इस समय पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं। प्रियंका विदेश में हों तब भी वह हर त्योहार मनाती हैं। अब जब भारत में हैं तो सेलिब्रेशन दोगुना हो जाता है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ होली को एंजॉय किया। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वह पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आईं।

होली के रंग में प्रियंका

प्रियंका और निक के एक फैन पेज ने उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, एक्ट्रेस ने मालती को गोद में लिया है। निक को उनके पीछे खड़े देखा जा सकता है। कपल ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटोज करवाईं।

पति के साथ किया डांस

दूसरी क्लिप में प्रियंका की एक झलक मिलती है जो ढोल बजने के दौरान अपने पति को डांस करने के लिए कहती हैं। एक्ट्रेस ने सफेद रंग चूड़ीदार पहना और निक सफेद कुर्ता पैजामा में हैं। अन्य तस्वीरों में वे सभी के साथ जमकर होली खेल रहे हैं।

भंसाली संग चल रही बातचीत

मीडिया के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की बातचीत संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म को लेकर चल रही है। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वह अपनी अगली हिंदी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं इसलिए वह इसे जल्द ही फाइनल करना चाहती हैं। वह कई अन्य मेकर्स से भी मिल रही हैं।