नई दिल्ली। Ruturaj Marriage Utkarsha : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून को उत्कर्षा पवार को अपना हमसफर बना लिया। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस ने उन्हें इस नई पारी के लिए बधाई दी है।

ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर से शादी रचाई है. दुल्हनियां का नाम उत्कर्षा पवार है. दोनों आईपीएल फाइनल में भी साथ दिखे थे. उत्कर्षा ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था. इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने यह पांचवीं बार खिताब जीता था. इस जीत में ऋतुराज की अहम भूमिका रही थी.

शनिवार को ऋतुराज, उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

धोनी के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दिखे थे। लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे। दोनों ने ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा की चर्चा जोरों पर थी।

गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहतरीन गुजरा। डेवोन कॉनवे के बाद टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ऋतुराज गायकवाड़ को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए भारत टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया था, लेकिन उन्होंने शादी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था।