महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में बहुत लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैसले से फैंस को हैरान करते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी लेटेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था जिस से पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के रहस्य का खुलासा किया है। जिसमें साक्षी धोनी ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया था?

इस वजह से धोनी ने लिया था टेस्ट से सन्यास

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें साक्षी धोनी महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए नजर आ रही है। साक्षी धोनी ने कहा “जब हमने जीवा के बारे में सोचा तो मैंने धोनी से कहा कि अगर आप एक बच्चा चाहते हैं, तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से हट जाना चाहिए। आपके पास समय नहीं होगा अपने बच्चे के साथ आनंद लेने के लिए। जब जीवा का जन्म हुआ तो अस्पताल में सभी लोग कह रहे थे कि आपके पति नहीं आए। तो मैंने उनसे कहा था कि उनकी प्राथमिकता क्रिकेट हैं और मेरी प्राथमिकता वो हैं। ऐसे में जो उनकी प्राथमिकता वो ही मेरी है।”

इस तरह किया था संन्यास था सन्यास का एलान

महेंद्र सिंह धोनी ने 30 दिसंबर साल 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला था जिसके बाद अचानक महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए थे। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने उस टेस्ट मैच के बाद अचानक टेस्ट फॉरमैट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की भनक किसी को भी नहीं थी ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ी तक पूरी तरह से हैरान रह गए थे।