ग्वालियर। भिण्ड जिले के लहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई।
लहार के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल ने आज यहां बताया कि लहार के वार्ड नम्बर चार निवासी शिक्षक विकास उपाध्याया 22 वर्ष जो प्राइवेट स्कूल में पढाते हैं कल देर शाम को बच्चों को ट्यूशन पढाकर अपने घर आ रहे थे तभी लहार के महाराणा प्रताप चौराहे से अजनार जाने वाली रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। लहार थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
