अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्मज’ ने एक बार फिर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स मुताबिक, यह सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका टाइटल ‘काला’ रखा गया है। फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे। उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो पहले ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। अनुष्का इससे पहले नेटफ्लिक्स के साथ ‘बुलबुल’ बना चुकी हैं, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। उस फिल्म में भी तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका थी। ‘काला’ में बाबिल और तृप्ति के साथ स्वस्तिका मुखर्जी की भी अहम भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *