ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है उपनगर मुरार की शीतला कॉलोनी के एक मकान में यह अवैध भ्रूण परीक्षण सेंटर पकडा गया है प्रशासन ने मीडिया और महिला सोशल वर्कर के संयुक्त प्रयास के बाद छापामार कार्यवाही की लेकिन डॉक्टर सहित 2 महिलाएं पीछे के दरवाजे से फरार हो गये, जबकि 3 महिलाओं काी इस सेंटर पर भ्रूण परीक्षण कराने की जानकारी मिली है। प्रशासन की टीम ने यहां से एक चायनीज पोर्टल भ्रूण परीक्षण मशीन जब्त की है।

सामाजिक महिला कार्यकर्ता मीना शर्मा ने जानकारी दी कि मुरार की शीतला कॉलोनी में एक घर पर भ्रूण परीक्षण का अवैध धंधा चल रहा है जिसमे प्रसूता महिलाओं का परीक्षण कर लिंग का पता लगाया जाता था। मीडिया ने जिला प्रशासन को करीब 5 बजे खबर की लेकिन प्रशासन और पुलिस करीब तीन घंटे बाद पहुँची तो वहां मौजूद एक डॉक्टर और दो महिलाएं अचानक भाग खडे हुए इस बीच प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली और प्रशासन ने कई उपकरण और भ्रूण परीक्षण की मशीन जब्त कर ली है।

ग्वालियर के एसडीएम जयति सिंह ने बताया कि एक मकान से भ्रूण परीक्षण की मशीन जप्त की गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कडी कार्यवाही की बात कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *