खरगोन। मध्यप्रदेश में अबैध कारोबार करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक तो खुलेआम अबैध कारोबार करते है और कोई उनके खिलाफ कार्यवाही की हिम्मत भी करे तो ये कारोबारी उस पर हमला कर देते है। एक आबकारी उपनिरीक्षक ने कार्यवाही की कोशिश भी की तो कारोबारी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आबकारी उपनिरीक्षक की क्या दुर्गति की आप वीडियो में देख सकते है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में अवैध शराब पकडने गए स्थानीय आबकारी विभाग की उप निरीक्षक के साथ अवैध शराब कारोबारियों ने जमकर पीटा। मारपीट करने वाले अवैध शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उप निरीक्षक को मारते हुए धामनोद-बडवाह मार्ग पर लेकर आए। वहीं उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने के गेट तक पहुंचे पुलिस ने मारपीट करने वालों से आबकारी उप निरीक्षक को बचाया। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।
यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार ने बताया कि वार्ड नंबर 8 में मुखबिर की सूचना पर दबिश देने गए आबकारी के अमले के साथ अवैध शराब कारोबारियों ने मारपीट की और सर्विस रिवॉल्वर के साथ मोबाइल लूट लिया। आबकारी उप निरीक्षक मोहनलाल भावेल की रिपोर्ट पर आरोपी महिला अनिता बाई पति प्रहलाद मराठा, कविता बाई पति राजेंद्र राजपूत, कार्तिक पिता प्रहलाद साठे, परसराम पिता प्रहलाद साठे, राजेंद्र सुपारी पिता बद्रीलाल जायसवाल सभी निवासी महेश्वर, सावन पिता मनोहर निवासी छोटी खरगोन, अरुण पिता शिवराम भार्गव निवासी जलूद के खिलाफ लूट, शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय अधिकारी के साथ मारपीट व षड्यंत्रकारी हमले की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी पंवार ने बताया कि सभी आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। कई स्थानों पर छापेमारी जारी है।
