इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित सबसे बडे एमवायएच अस्पताल में बुधवार की रात्रि को कुछेक लोग अपने परिजनों का शव लेकर शवदाह गृह में पहुंचे। शवदाह गृह का नजारा देखकर सभी लोग दंग रह गए। शवों की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी अपनी-अपनी गर्लफ्रैंड्स के साथ रंगरंलियां मना रहे थे।
इंदौर के अस्पताल प्रबंधन को जब इस बात की जानकारी मिली तो आज अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों को हटा दिया है।
16 मार्च की शाम को मोर्चुरी में कर्मचारियों के बैठने के कक्ष में वार्ड ब्वाय के साथ कुछ लड़कियां रंगरेलियां मनाते हुई मिली थी। इसका फोटो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ था। एमवायएच की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था संभालने वाली यूडीएस कंपनी के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी रवींद्र मालवीय के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर फिलहाल दो कर्मचारियों की जांच होने तक काम से हटाया गया है। जिस तरह इस घटनाक्रम को पेश किया जा रहा है, ऐसा नहीं है। हमें कर्मचारियों ने बताया कि उसकी रिश्तेदार लड़कियां रात आठ बजे उन्हें खाने देने वहां आई थी। मोर्चुरी के बाहर खड़े लोग उन्हें परेशान कर रहे थे। ऐसे में कर्मचारी वार्ड ब्वाय ने उन्हें कमरे में बुला लिया। इस दौरान वो लोग पहुंचे और उसका फोटो खींच लिया।
कर्मचारियों के मुताबिक मर्च्युरी के बाहर अक्सर असामाजिक तत्व खड़े रहते है और उनसे पूर्व में भी विवाद हो चुका है। इस वजह से उन्होंने जानबूझकर कक्ष में आकर फोटो लिए और उसे वायरल किया। इस मामले में कर्मचारी व उसके रिश्तेदार को बुलाया गया और उनके बयान लिए जा रहे हैं। इस मामले में हमने मेडिकल कालेज के डीन व एमवायएच अधीक्षक को पूरी जानकारी दे दी है।
