मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना चली चली शुक्रवार रिलीज हुआ। इस गाने को इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। गाने में कंगना ने जयललिता के अंदाज को बखूबी कॉपी किया है। ‘थलाइवी’ 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना ‘चली चली’ में जयललिता के फिल्मी दौर को दिखाया गया है। इस गाने में उस दौर के ड्रेसिंग और डांसिंग स्टाइल को भी रखा गया है। गाने की शुरुआत में कंगना पानी और फूलों के खेलती दिखाई दे रही हैं। वहीं इसके बाद वो स्टेज पर डांस करती भी नजर आ रही हैं। वहीं कंगना के इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक दौर में जयललिता ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और बोल्डनेस से दर्शकों का दिल जीता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *