भोपाल  । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मीटर रीडिंग की गाइड लाइन जारी की है। रीडिंग कार्य जारी रहेगा, लेकिन मीटर रीडर को उपभोक्ता के घर पहुंचने पर घंटी बजाकर बुलना होगा। दो गज की दूरी बनाकर रीडिंग कार्य करना होगा। रीडर को परिसर में जाने का उद्देश्य समझाया जाए। रीडर किसी भी स्थिति में अपना मास्क नहीं उतारेगा। हाथों को सेनिटाइज करेगा। इसके अलावा उपभोक्ता चाहे तो उपाय एक एप के माध्यम से भी अपनी मीटर की रीडिंग कर सकता है।

कोविड-19 के संक्रमण के चलते शहरों में कफ्र्यू लगा हुआ है। इस कफ्र्यू में आवाजाही बंद है। रीडिंग का कार्य प्रभावित न हो, उसको लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। उसका पालन सर्कलों को करना होगा। रीडिंग कार्य में लगे कर्मचारियों को आफिस में थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी का तापमान बढ़ा हुआ है तो उसे कार्य से दूर रखा जाए। रीडिंग के लिए जो भी रीडर जाए, उसे मास्क लगाना व ग्लब्ज पहनने होंगे। हाथ सेनेटाइज करते रहना है।

राजीव गुप्ता बने मुख्य महाप्रबंधक

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक बदल दिए हैं। जीके भरदया की जगह अब राजीव गुप्ता मुख्य महाप्रबंधक होंगे। वर्तमान में गुप्ता विजीलेंस के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे। उन्हें ग्वालियर रीजन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। सिटी सर्कल के महाप्रबंधक भी रहे हैं और ओएंडएम में उप महाप्रबंधक पद पर भी कार्य किया है। रीजन के अलग-अलग सर्कलों में भी कार्य कर चुके हैं। मख्य महाप्रबंधक बनने पर उनका कार्य क्षेत्र ग्वालियर चंबल संभाग के आठ जिलों में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *