ग्वालियर। कोरोना संक्रमितों के साथ ही अब मरने वालों की संख्या भी नए रिकाॅर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से कुल 17 मरीजों की जान गई है। मृतकों के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरी लहर में कोरोना कितना घातक होता जा रहा है। इसके बाद भी पब्लिक है कि संभलने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 349 पर पहुंच गई चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरने वालों में 13 मरीज ग्वालियर जिले के हैं और चार दूसरे जिलों के हैं। जिले में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की मौज होने के कारण डेड बॉडी को लेकर सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं बिगड़ गई। मरीजों के परिजनों ने हंगामा भी किया। यह जानकारी चिकित्सालय प्रबंधन से मिली है। उधर, लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम प्रभारी अतिबल यादव ने बताया कि सोमवार को 14 लोगों की डैडबॉडी आ चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *