ग्वालियर । पूरे देश के साथ-साथ उत्तरी मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढने लगी है। इसी के चलते आज ग्वालियर में जांच के बाद १२० नये कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिला प्रशासन में हडकंप मच गया है। वहीं जिला प्रशासन अब शहर में और सख्ती करने के मूड में आ गया है। 

देश भर के साथ साथ ग्वालियर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। आज नये १२० संक्रमित मरीज मिले जिसके बाद से जिला प्रशासन सकते में आ गया। वहीं अब प्रशासन अब और सख्ती करने की सोचने लगा है। जिला प्रशासन कोविड -१९ से लोगों को बचाने के उपाय करने लगा है इसी के चलते आज एडीएम और एसडीएम ने अलग अलग पाइंट पर खडे होकर बिना मास्क निकलने वाले लोगों के पांच-पांच सौ रूपये के चालान काटे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *