जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार सुबह मनचले युवक ने हद की सभी सीमाएं पार कर दीं। कॉलेज जा रही छात्रा का सरेराह हाथ पकड लिया और विरोध करने पर छात्रा के वृद्ध नाना को गिट्टी के ढेर पर पटक दिया और लोहे की जंजीर से पीटा। नाना को बचाने की कोशिश करने पर छात्रा के साथ भी मारपीट की और धमकाते हुए भाग गया। बेलबाग पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती बुधवार सुबह 8 बजे अपने नाना के साथ कॉलेज जाने के लिए सडक किनारे बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां आयुष श्रीवास्तव मनचला युवक बाइक से पहुंचा और छात्रा के पास जाकर रुक गया। बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकडते हुए उसने बाइक से कॉलेज पहुंचाने के लिए कहा। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ गालीगजौज करने लगा।

छात्रा के नाना ने अपशब्द कहने से रोका तो आयुष ने उन्हें सडक किनारे पडी गिट्टी के ढेर पर पटक दिया और पास रखी लोहे की जंजीर से पिटाई कर दी। नाना को पिटता देख छात्रा बचाने की कोशिश करने लगी जिस पर युवक ने छात्रा की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक घमकी देकर गया है िकवह उसे छोडेगा नहीं।

स्कूल-कॉलेजों में पढने वाली छात्राओं व कामकाजी महिला व लडकियों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। हादसों से भयभीत कई छात्राओं ने अपने घर से ही निकलना बंद से कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *