0000000दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा कटीली एवं सिकन्दरा पहुंचकर खेतों में जाकर विगत माह हुई ओलावृष्टि के पश्चात् फसलों में नुकसान का पुन: अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार, एसडीएम दतिया वीरेन्द्र कटारे, उप संचालक कृषि आरके गणेशे तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क मंत्री सर्वप्रथम कटीली गांव में किशनलाल कुशवाह के खेत पर पहुंचे। गेंहूँ के खेत में काफी नुकसान हुआ। कई डन्ठलों में बालियां नहीं दी बालियों में दाने नहीं थे। उनहोंने कृषि व राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिली फसल में नुकसान उतना नहीं दिख रहा था। जितना आज दिख रहा है। नुकसानी का सर्वे बारिकी से कराया जाये और किसानों को उसका मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान तहसील दीपक शुक्ला, जगदीश यादव एवं रामजी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *