सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मकान से 3 पुरुष और 3 युवतियों को हिरासत में लिया है। कल देर रात को सतना के आरएस अपार्टमेंट में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा, जिसमें पुलिस की पूछताछ में वेश्यावृति का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी रैकेट के बारे में पूछताछ कर अन्य शहरों में रैकेट के तार जुडने की जानकारी लेने में जुटे हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला सेल ने कोलगावां थानाक्षेत्र के जीवन ज्योति स्थित जमीन कारोबारी रामसिया कुशवाहा के मकान में रेड मारी। यहां 3 पुरुष और 3 महिलाएं संदिग्ध हालात में मिले। मौके पर की गई पूछताछ में ही पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
सतना एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए भोला नामदेव जो सेक्स रैकेट का सरगना है, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। भोला ने बताया कि वह फ्लैट किराए पर लेकर लडकियों को युवाओं के सामने पेश करता था। वहीं पुलिस की पूछताछ में सेक्स रैकेट के तार अन्य शहरों में जुडे होने की बात सामने आई है। लिहाजा, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
