झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ में चुनाव आयोग ने आज शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए भी 21 को मतदान और 24 को रिजल्ट आएंगे। आयोजन की घोषणा के साथ ही झाबुआ में आचार संहिता लागू हो गई है।
झाबुआ विधानसभा सीट भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है। गुमान ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें विधायक या सांसद में से एक पद पर इस्तीफा देना था। सिंह ने विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पराजित किया था, जबकि लोकसभा चुनाव में उन्हांेने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को शिकस्त दी थी।
झाबुआ में उप चुनाव का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार हैः- नोटिफिकेशन 27 सितंबर को, नामाकंन की अंतिम तारीख 4 अक्टूवर है। नामाकंन की जांच 5 व 6 अक्टूवर को होगी। 7 अक्टूवर को नाम वापसी होंगे। मतदान 21 अक्टूवर को होगा तथा चुनाव परिणाम 24 अक्टूवर को घोषित किए जाऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *