मुंबई। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स मालदीव सेलेब्रिटीज का फेवरेट समर डेस्टिनेशन बन चुका है। इनदिनों टीवी की पापुलर एक्ट्रेस और कसौटी जिंदगी के फेम एरिका फर्नांडिज  मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एरिका फर्नांडिज ने अपने इस वेकेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसके बाद से वो इंटरनेट सनसनी बन गयी हैं। एरिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया जिसमें वो कलरफुल बिकिनी में पूल के किनारे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीवी पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली एरिका असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। ये पहली बार नहीं है जब एरिका ऐसे बोल्ड लुक में दिखी हों। 

पहले भी एक्ट्रेस कई बोल्ड फोटोशूट करा चुकी हैं।  एरिका फर्नांडिज इस वक्त टीवी इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अदाकाराओं की लिस्ट में आती हैं। एरिका निजी जिंदगी में अपने बोल्डनेस से फैंस को चौंका देती हैं। एरिका फर्नांडिस का हाल ही में नया गाना जुदा कर दिया रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब सारा प्यार दिया। एरिका फर्नांडिज अपने जलवे और बोल्ड अंदाज के चलते लगातर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों एरिका का ब्लू मोनोकिनी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। एरिका ने कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के किरदार से घर-घर में पॉप्युलैरिटी हासिल की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *