ग्वालियर। भिण्ड जिले के गोहद पुलिस थाने में बंद चोरी का एक आरोपी हथकडी खोलकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के प्रधान आरक्षक व संतरी को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है।
गोहद के डीएसपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि गोहद के अग्रवाल मिष्ठान भण्डार से चोर नगदी रुपए व मोबाईल चोरी करते हुए पकडा गया था। पुलिस ने आरोपी चोर सोनू राय को गोहद न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमाण्ड पर लिया था। रात्रि में उसे गर्मी के कारण बंदीगृह से हथकडी लगाकर बाहर बिठा दिया था जहां से वह 5 बजे के करीवन हथकडी खोलकर भाग गया। चोरी का आरोपी सोनू राय थाने से भाग जाने पर थाने के प्रधान आरक्षक महेश धाकरे व संतरी उपेन्द्र चौरसिया को लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *