भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं की 01 मई से प्रारंभ होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहली बार बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ली जाएगी। गर्मी के कारण इस बार यह परीक्षा 1 घंटे पहले शुरू होगी। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगीं।

नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी। परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 7.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *