मुंबई । शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मी‎डिया पर काफी ए‎क्टिव रहती हैं। आये ‎दिन सुहाना अपने फोटो और वी‎डियोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ वहीं कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह उन ग्लैमरस स्टार किड्स में से एक हैं, जो फैन्स से अपने दमपर कनेक्ट रहा करती हैं। सुहाना ने अपनी दो फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है। इन तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करते हुए सुहाना ने लोगों का ध्यान खींचने वाला कैप्शन ‎लिखा है। उन्होंने ‎लिखा ‎कि “पीचेस एंड द ‎बिग एप्पल।” सुहाना की ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं। वह इस समय अपनी फ्रेंड्स के साथ अपने कॉलेज के दिनों को भरपूर इंजॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में वह पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं और फैन्स भी उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना और उनके फ्रेंड्स की इन तस्वीरों पर उनके अन्य कॉमन फ्रेंड्स भी कॉमेंट करते नजर आए हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक शनाया कपूर भी बॉलिवुड में एंट्री करने जा रही हैं और इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की थी। शाहरुख खान की तरह सुहाना भी बॉलिवुड में शानदार एंट्री मारना चाहती हैं। पढ़ाई खत्म होते ही सुहाना भी बॉलिवुड के लिए तैयारी में जुट जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *