ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के माध्यम से आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं के अन्तर्गत हायर सेकंडरी परीक्षा में सर्चिंग के दौरान आज 222 प्रकरण बनाए गए। साथ ही 3 पर्यवेक्षकों को परीक्षा कक्ष में नकल कराते पकडे जाने पर निलंबित किया गया है तथा एक पर्यवेक्षक की वेतनवृद्धि रोकी गई है।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अन्तर्गत जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर 36540 परीक्षार्थियों में से 32228 परीक्षार्थियों ने आज प्रथम प्रश्न पत्र में उपस्थित रहे। साथ ही 4312 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। नकल की सर्चिंग के दौरान 222 प्रकरण बनाए गए। इस परीक्षा के अन्तर्गत शिवा डीएड कॉलेज ऊमरी में पर्यवेक्षेक बलराम दौहरे, चन्द्रशेखर उ.मा.विघालय फूप परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद गोयल, रामस्वरुप डीएड कॉलेज अटेर रोड भिण्ड परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक वीरेन्द्र कुमार दुबे को नकल कराते पकडे जाने पर निलंबित कर दिया है। तथा रामस्वरुप डीएड कॉलेज अटेर रोड भिण्ड परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक अनिल कुमार बघेल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। परीक्षा केन्द्र के बाहर कडी जांच पडताल के बाद भी परीक्षा केन्द्र के अंदर नकल कैसे पहुंच रही है इससे लगता है कि शिक्षा माफिया प्रशासन पर हावी हो रहा है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है वो ही नकल कराते पकडे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *