धार। नवरात्री प्रारंभ होने से मां की आराधना की धूम मची हुई है लेकिन इस नवरात्रि में मध्यप्रदेश के धार जिला मुख्यालय पर स्थित पाटीदार हास्पिटल प्रबंधन ने मॉं की आराधना का एक नये स्वरूप में करने का निर्णय लिया। चूंकि इस नवरात्री (नौ दिन) में हॉस्पिटल में जो भी कन्या जन्म लेगी उस डिलेवरी का खर्च हॉस्पिटल वहन करेगा अस्पताल संचालकों का मानना है कन्या भी मां का स्वरूप होती है और कन्या के जन्म को प्रोत्साहन एवं उसके जन्म के स्वागत के लिए यह भी भक्ति का एक धार्मिक तरीका है। संचालक एवं ट्रस्ट के सदस्य मां एवं बेटी का पुष्पहारों से सम्मान भी कर रहे है।

इस संबंध में पाटीदार हॉस्पिटल के संचालक कृष्णकांत पाटीदार ने कहा कि ‘‘नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है। हर कोई मां की भक्ति कर रहा है तो हम लोग कैसे पीछे रहते। हम लोगों ने निर्णय लिया है कि इन नौ दिन (नवरात्री) में जो भी कन्या हमारे हॉस्पिटल में जन्म लेगी उसकी डिलेवरी का सम्पूर्ण खर्च हमारा अस्पताल प्रबंधन उठाएगा। ऐसा करके हम मॉं की सच्ची आराधना कर पायेगे।’’ इस हॉस्पिटल में धरमपुरी की रेना पति देवीलाल के यहा बेटी इसलिए खास है कि उसने नवरात्री में पाटीदार हॉस्पिटल में जन्म लिया है और रैना भी खुश है और नवरात्री में जन्म लेने के लिए इस नन्ही सी बच्ची का नाम दुर्गा रखा और रैना हॉस्पिटल की पुनित भावना पर खुश है और इस संबंध में बेटी को जन्म देने वाली रेना पति देवीलाल ने का कहना है कि ‘‘मेरे घर में लक्ष्मी आई है कल, माताजी का दिन था। दुर्गा माता आई है। पाटीदार हॉस्पिटल में बहुत अच्छा ईलाज किया सब फ्री मे। डिलेवरी अच्छी हुई और सब कुछ फ्री में हुआ। मैं खुश हूॅ मेरे घर बेटी आई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *