मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक गांव में शर्मसार करने वाला बीडियो सामने आया है। एक नाबालिंग 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दोनों के अनैतिक संबंध की पता लगने पर पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों ने लडकी ने और आरोपी युवक दोनों को रस्सी से बांधकर पीटते हुए पूरे गांव में जुलूस निकाला और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी युवक व रस्सी से बांधकर गांव में जुलूस निकालने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में दो प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पहली प्राथमिकी उदयगढ़ थाने के झीरी गांव के 21 वर्षीय एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में लिखवाई है और दूसरी प्राथमिकी पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर मारपीट करने व उनका जुलूस निकालने के संबंध में लिखवाई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहली शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 376 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
बिलवाल ने बताया कि वहीं, पीड़िता की दूसरी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट व जुलूस निकालने वाले उसके सगे नाते-रिश्तेदारों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 506, 355, 323, 342 एवं 147 के तहत मामलना दर्ज किया है और इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
