इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में जहर खाने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को कॉल कर जहर खाने की बात बताई। कुछ देर बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया। रविवार को दोनों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार खुडैल में रहने वाली सुधा पति सोनू मंडलोई (19) ने शनिवार को जहर खा लिया था। परिजनों ने सुधा को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया था। रविवार को सुधा की मौत हो गई।
पुलिस द्वारा जांच में यह बात सामने आई कि सुधा और सोनू की शादी मार्च 2019 में हुई थी। सोनू ने भी शनिवार को जहर खा लिया था जिससे उसकी भी मौत हो गई। सोनू खुडैल थाना क्षेत्र के जगमल पिपरिया का रहने वाला था। जहर खाने के बाद सोनू ने मायके में रह रही पत्नी सुधा को फोन किया था। उसके बाद सुधा ने भी जहर खा लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा जहर खाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
